भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे

आखिरकार राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम ने सबको चौंका दिया। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।

जयपुर। आखिरकार राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम ने सबको चौंका दिया। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में 60 साल के भजन लाल शर्मा के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद उनके नाम का एलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही राजस्थान में वसुंधरा युग समाप्त हो गया. जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। दिया कुमारी जयपुर के विद्याधरनगर से विधायक है, जबकि प्रेमचंद बैरवा दूदू से विधायक है।

इससे पहले दोपहर 1.45 बजे नए सीएम के ऐलान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं का राजस्थान के नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों और पर्यवेक्षकों का एक फोटो सेशन हुआ। फिर विधायक दल की बैठक हुई। गौरतलब है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आलाकमान ने सारे कयायों पर विराम लगाते हुए भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कुर्सी सौंपी है।

सांगानेर से चुने गए विधायक
भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।

राजे ने रखा नए सीएम का प्रस्ताव
राजस्थान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए सीएम के नाम का प्रस्ताव रखा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम रमन सिंह और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने नए सीएम के नाम का प्रस्ताव रखा था। प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने स्वागत भाषण दिया।

List of Rajasthan Chief Minister (1949-2023)
अशोक गहलोत (कांग्रेस)- कार्यकाल – 17 दिसंबर 2018 से अब तक
वसुंधरा राजे (भाजपा) कार्यकाल – 13 दिसंबर 2013 से 12 दिसंबर 2018
अशोक गहलोत कार्यकाल -12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013
वसुंधरा राजे कार्यकाल- 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008
अशोक गहलोत कार्यकाल -1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003
भैरोंसिंह शेखावत (भाजपा) कार्यकाल – 4 दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998
राष्ट्रपति शासन – 15 दिसंबर 1992 से 4 दिसंबर 1993
भैरोंसिंह शेखावत (भाजपा) कार्यकाल – 4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992
हरी देव जोशी (कांग्रेस) कार्यकाल – 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990
शिवचरण माथुर (कांग्रेस) कार्यकाल – 20 जनवरी 1988 से 4 दिसंबर 1989
हरी देव जोशी कार्यकाल (कांग्रेस) – 10 मार्च 1985 – 20 जनवरी 1988
हीरा लाल देवपुरा (कांग्रेस) कार्यकाल -23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985
शिव चरण माथुर (कांग्रेस) कार्यकाल -14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985
जगन्नाथ पहाडिय़ा (कांग्रेस) कार्यकाल- 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981
भैरोंसिंह शेखावत (जनता पार्टी) कार्यकाल -22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980
राष्ट्रपति शासन कार्यकाल -29 अप्रेल 1977 से 22 जून 1977
हरी देव जोशी कार्यकाल -11 अगस्त 1973 से 29 अप्रेल 1977
बरकतुल्लाह खान (कांग्रेस) कार्यकाल -9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973
मोहल लाल सुखाडिय़ा कार्यकाल -26 अप्रेल 1967- 9 जुलाई 1971
राष्ट्रपति शासन कार्यकाल -13 मार्च 1967 -26 अप्रेल 1967
मोहन लाल सुखाडिय़ा (कांग्रेस) कार्यकाल -12 मार्च 1962 – 13 मार्च 1967
मोहन लाल सुखाडिय़ा (कांग्रेस) कार्यकाल -11 अप्रेल 1957 से 11 मार्च 1962
मोहन लाल सुखाडिय़ा (कांग्रेस) कार्यकाल -13 नवंबर 1954 से 11 अप्रेल 1957
जय नारायण व्यास (कांग्रेस) कार्यकाल- 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954
टीकाराम पालीवाल (कांग्रेस) कार्यकाल- 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952
जय नारायण व्यास (कांग्रेस) कार्यकाल-26 अप्रेल 1951 से 3 मार्च 1952
सी एस वेंकटाचारी (कांग्रेस) कार्यकाल -6 जनवरी 1951 से 25 अप्रेल 1951
हीरा लाल शास्त्री कार्यकाल (कांग्रेस) कार्यकाल- 7 अप्रेल 1949 से 5 जनवरी 1951

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...