सावधान: डीएसपी की आईडी बनाकर मैसेंजर से 3 अलग-अलग लोगों से मांगे 50 हजार,देखे वीडियो

कोटा@जागरूक जनता । जिले में ऑन लाइन ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने एक पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया है। साइबर ठग ने इटावा डीएसपी विजय शंकर शर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेंजर के जरिए उनके परिचितों से पैसे मांगे। समय रहते डीएसपी को इस बात का पता चला तो उन्होंने फेसबुक से शिकायत कर फर्जी अकाउंट डिलीट करवाया। साथ ही साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

इटावा डीएसपी विजय शंकर शर्मा ने बताया लगभग सुबह साढ़े 9 बजे किसी परिचित का फोन आया था। उसने पैसे की जरूरत के बारे में पूछा। तो उन्होंने ऐसी किसी डिमांड से मना कर दिया। उनको ठगी के प्रयास का एहसास हुआ तो उन्होंने परिचित से फर्जी आईडी का लिंक मांगा। लिंक देखते ही उनके होश उड़ गए।

साइबर ठग ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेंजर के जरिए तीन अलग-अलग लोगों से 15,10, 25 हजार रुपए की डिमांड की। काम निकलने पर वापस लौटाने की बात कही। एक परिचित ने तो साइबर ठग को दुकान पर आकर पैसा ले जाने की बात कही। इस पर साइबर ठग नाराज हुआ और गंदी भाषा का प्रयोग किया। डीएसपी ने ठगी के प्रयास की शिकायत सायबर पोर्टल पर की है साथ ही पुलिस की सायबर टीम भी मामले की जांच में जुटी है। इस के बाद विजय शंकर शर्मा ने ऑन लाइन ठगी से लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...