प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ

बीकानेर@जागरूक जनता। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। शर्मा ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा, फ्लैगशिप योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री घोषणा क्रियान्वयन से संबंधित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 14 विभागों की 26 योजनाओं की फ्लैगशिप योजनाओं के रूप में चिन्हित किया गया है, इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति को मिले, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जुड़े अधिकारी गंभीरता पूर्ण कार्य करें, जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) शर्मा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज, लम्बित तथा निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अवधि के बाद कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न स्तर के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही असहनीय होगी। उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की तथा कहा कि रैंकिंग बिंदुओं से संबंधित सभी विभाग लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।
इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, महिला एवं बाल विकास की उपनिदेशक शारदा चौधरी, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना विश्नोई, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग उपनिदेशक एलडी पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ. पी. चाहर, उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...