सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023, सहायक आचार्य- ईएएफएम: साक्षात्कार के लिए 561 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य- ईएएफएम की परीक्षा के फलस्वरूप 561 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के प्रश्न-पत्र प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा 23 मई 2024 तथा प्रश्न पत्र तृतीय की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर (2 प्रतियों में) तथा समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति सहित उक्त परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिवस की समयावधि में आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में भिजवा देवें।

अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में सम्मिलित किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...