पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि आज, अशोक गहलोत ने किया नमन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति की सोच ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया वहीं वर्तमान वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति की सोच ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया वहीं वर्तमान वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है।

गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी राजीव गांधी ने वर्षों पहले जिस कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति का बीज बोया, आज वह वट वृक्ष बन चुका है। जिसकी जड़ों ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया है, वर्तमान कोरोना महामारी से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोंविद सिंह डोटासरा ने राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि वह मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि आज उनके बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संपूर्ण प्रदेश में कोविड सहायतार्थ सामग्री वितरण अभियान चलाएंगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं आधुनिक सोच के बल पर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पायलट ने कहा कि उन्होंने कंप्यूटर एवं संचार क्रांति की नींव रख कर भारत को एक नई दिशा प्रदान की। इस मौके चिकित्सा मंत्री डा रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा चंद्रभान तथा कई कांग्रेस विधायकों एवं अन्य पार्टी के नेताओं ने राजीव गांधी को नमन किया।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related