75 लाख का सोना लेकर गायब हुआ कारीगर,स्वर्ण व्यापारियों में मचा हड़कंप, मामला दर्ज,देखें वीडियो

सीकर@जागरूक जनता । सोने के जेवर बनाने वाला कारीगर सीकर के ज्वैलर्स व्यापारियों का करीब 75 लाख रुपए का सोना और 14 लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गया। शादी के सीजन में लोगों के आर्डर पर गहने तैयार करने के लिए कारीगर को सोना दिया था। कारीगर की ठगी में करीब 15 ज्वैलर मंगलवार को कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दी। फरार होने वाला कारीगर फूलकुमार बंगाली है जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा का रहने वाला है। पिछले 16 साल से सीकर में रहकर सोने की कारीगरी करता है।

जिसकी शिकायत ज्वैलर राधेश्याम सोनी ने थाने में दी है, शिकायत में बताया है कि 195 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए फूल कुमार को देकर आया था। जिस पार्टी के लिए जेवर तैयार कराए हैं उसका फोन आने पर कारीगर के पास गया तो दुकान पर ताला मिला।

फरार आरोपी

वहीं ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जालू ने बताया कि सीकर में करीब 2000 बंगाली कारीगर सोने चांदी के जेवर बनाने का काम करते है। व्यापारियों का सोना लेकर भागने की पहली घटना नहीं है। एक दर्जन से अधिक बार कारीगर एक साल में सोना लेकर भाग चुके है। कई दफा पुलिस को कहा गया है कि इन कारीगरों का वैरिफिकेशन कर उसके बाद ही काम करने की मंजूरी दी जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...