बीकानेर में कोविड गाइडलाइन की अनुपालना के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना संक्रमण के परिदृश्य के मद्देनजर कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए गठित संयुक्त प्रवर्तन दल में संशोधन किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि बीकानेर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई को कोटगेट थाना क्षेत्र, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र, उपमहानिरीक्षक (पंजीयन) ऋषि बाला श्रीमाली को नया शहर पुलिस थाना क्षेत्र व बीकानेर तहसीलदार कालूराम को गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र का एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार उप पंजीयक प्रथम कविता गोदारा को बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे को जेएनवी पुलिस थाना क्षेत्र व महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी को सदर पुलिस थाना क्षेत्र का एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में थाना अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कोरोना वायरस के संबंध में समय-समय पर जारी गाइडलाइन की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...