जिला व राज्य स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम के लिए पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित

बीकानेर@जागरूक जनता। पशुपालकों को नवीनतम जानकारियां प्रदान करने के लिए जिले में अंत जिला स्तरीय एवं अंतर राज्य स्तरीय पशुपालक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि भ्रमण के दौरान पशुपालकों को आदर्श गौशालाओं, निजी डेयरी फार्म, दुग्ध उत्पादक संयंत्रों एवं पशु उत्पाद प्रसंस्करण उद्योगों आदि का भ्रमण करवाया जाएगा। इससे वे उन्नत पशु प्रबंधन नवीनतम तकनीकी एवं पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधान से पशुपालकों को रूबरू हो सकेंगे। तीन दिवसीय अन्त जिला पशु पालक भ्रमण के लिए प्रत्येक पंचायत समिति से 15 सदस्य एवं पांच दिवसीय अंतर राज्य स्तरीय पशु पालक भ्रमण के लिए 4 सदस्यों का चयन किया जाना हैं। लाभार्थी पशुपालक संबंधित क्षेत्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक पशुपालक गोगा गेट स्थित संयुक्त कार्यालय निदेशक पशुपालन विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन तीन दिवस में कार्यालय में भिजवा सकते हैं। भ्रमण के दौरान ठहरने, जलपान एवं भोजन व्यवस्था विभाग के द्वारा की जाएगी। पशुपालकों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...