पशुपालक सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

पशुपालक सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार द्वारा प्रगतिशील पशुपालकों को राज्य, जिला और पंचायत समिति स्तर पर पशुपालक सम्मान प्रदान किये जाएंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रदेश के प्रगतिशील किसानों की तर्ज पर प्रगतिशील पशुपालकों को प्रोत्साहित करने एवं पशुपालकों का आर्थिक तथा सामाजिक विकास कर उन्हें पशुधन विकास की मूल धारा से जोड़ने के लिए बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालना में यह पहल की गई है। पशुपालक सम्मान में ऐसे प्रगतिशील पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार कर पशुधन उत्पादन में नए आयाम स्थापित कर सकें। ऐसे पशुपालक जो पशु प्रबंधन, पशु आवास व्यवस्था, संतुलित आहार आदि के संबंध में उन्नत तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ इन तकनीकों को उपयोग में लेते हों, इन्हें भी सम्मान में प्राथमिकता दी जाएगी। पशुपालक सम्मान समारोह में राज्य स्तर पर पचास हजार, जिला स्तर पर पच्चीस हजार और पंचायत समिति स्तर पर दस हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में 31 अगस्त तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...