उचित मूल्य की 107 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित,12 मई तक किये जा सकते हैं आवेदन

उचित मूल्य की 107 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित,12 मई तक किये जा सकते हैं आवेदन

बीकानेर@जागरूक जनता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक और पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं । जिला रसद अधिकारी द्वितीय भागूराम महला ने बताया कि जिले में 107 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र 11 मई 5 बजे तक तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 100 रुपए का पोस्टल आर्डर प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन इसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रपत्र में 12 मई को 5 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नोखा तहसील में 29 ,  लूणकरणसर तहसील में 18, पूगल व खाजूवाला तहसील में 7-7,  छतरगढ़ की 2, श्रीडूगरगढ में 29, कोलायत तहसील में 10 तथा बज्जू तहसील में 5 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं । उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अनुसार विभाग की वेबसाइट व जिला रसद कार्यालय में  भी उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...