रोज एंड गार्डन कंपीटिशन’ के आवेदन प्रारंभ छह श्रेणियों में 14 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन,19 को होगी प्रतियोगिता

बीकानेर@जागरूक जनता। ‘रोज एंड गार्डन कंपीटिशन’ के लिए आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। आवेदन पत्र जिला प्रशासन के पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने बताया कि वर्ष 1998 के बाद पहली बार यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए छह श्रेणियों में आवेदन किए जा सकेंगे। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 19 फरवरी को होगी तथा आवेदन 5 से 14 फरवरी तक किए जा सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए आवेदन जिला प्रशासन के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीकानेर डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड करते हुए व्हाटसएप नंबर 0151-2202158 पर सबमिट करने होंगे।

*यह रहेंगी श्रेणियां*

1. व्यक्तिगत एवं सरकारी आवास के गार्डन
2. इंस्टीट्यूशनल, फैक्ट्री, राजकीय और केन्द्र सरकार के कार्यालयों के गार्डन
3. गुलाब पुष्पों की प्रतियेागिता
4. फूलदानों में गुलाब के पुष्पों की सजावट
5. बोनसाई प्रतियोगिता
6. गृह सज्जा वाले गमलों के पौधे
*निर्णायक समिति पहुंचेगी मौके पर*
संभागीय आयुक्त ने बताया कि व्यक्तिगत और सरकारी आवास गार्डन श्रेणी में न्यूनतम 300 तथा इंस्टीट्यूशनल गार्डन श्रेणी में न्यूनत 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के गार्डन सम्मिलित हो सकेंगे। पहली दोनों श्रेणियों में निर्णायक समिति 19 फरवरी को आवेदन स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगी। शेष पांच श्रेणी की प्रतियोगिताएं शार्दूल क्लब लॉन में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भागीदारी के इच्छुक व्यक्तियों को प्रातः 8ः30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना होगा। आमजन भी इसका अवलोकन कर सकेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...