गाडिया लोहारो से भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित

गाडिया लोहारो से भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर@जागरूक जनता। गाडिया लोहारों से महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजना के तहत भवन निर्माण एवं स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि गाडिया लोहारों को स्थाई आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप भवन निर्माण योजनान्तर्गत पात्रता रखने वाले परिवार जिन्हें, स्वयं के नाम से निःशुल्क भूमि का पट्टा जारी हो रखा हो तथा स्वयं का पक्का मकान नहीं हो, उन्हें तीन किश्तो में मकान निर्माण हेतु अनुदान सहायता  के लिए 70 हजार रुपये (क्रमशः 25 हजार, 25 हजार एवं 20 हजार) दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए कच्चा माल क्रय अनुदान सहायता योजना के तहत नियमानुसार पात्रता रखने वालों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए (जिन्होंनें पूर्व में उक्त योजनान्तर्गत सहायता प्राप्त नहीं की हो) कच्चा माल क्रय के लिए पांच हजार रूपये प्रति परिवार कच्चा माल संबंधित फर्म के माध्यम से उपलब्ध करवाये जाने का भी प्रावधान है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल sje.rajasthan.gov.in अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चौपड़ा कटला, रानी बाजार से प्राप्त कर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...