आधार नामांकन ऑपरेटर हेतु आवेदन आमंत्रित, इस तारीख से पहले विभाग में जमा करवाना होगा आवेदन

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर की पंचायत समिति, नगरीय क्षेत्र, ग्राम पंचायत में आधार नामांकन केंद्र स्थापित किए जायेंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधीन नामांकन एजेंसी राजकॉम इंफोसिस्टम लिमिटेड द्वारा ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार विनिमय 2016 के अनुसार आईडी क्रिडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जो पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में आवेदन करना चाहता है, वह निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के जिला व ब्लॉक कार्यालय में 30 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकता है। आवेदनों का अंतिम चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414