मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी संदिग्ध स्कॉर्पियो से मिलीं जिलेटिन की छड़ें

पुलिस ने कार्माइकल रोड स्थित ​​​​​​​एंटीलिया की तरफ आने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया। बम स्क्वाॅड ने कार की पूरी तरह जांच की। कार का नंबर भी फर्जी निकला

मुंबई। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास गुरुवार शाम एक संदिग्ध स्कॉर्पियो खड़ी मिली। खबर मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम बम स्क्वाॅड के साथ पहुंची। पुलिस ने कार्माइकल रोड स्थित एंटीलिया की तरफ आने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया। बम स्क्वाॅड ने कार की जांच की, तो कार में जिलेटिन की छड़ें मिलीं। बाद में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने की पुष्टि
महाराष्ट्र के गृह मंत्री शंभूराज देसाई ने बताया कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास संदिग्ध कार मिली है। कार की जांच के दौरान पुलिस को जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। पड़ताल के दौरान कार का नंबर भी फर्जी पाया गया है। फिलहाल पुलिस ने कार को मौके से हटा दिया है। अब कार का असल मालिक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।

वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अंबानी के घर एंटिलिया से लगी सड़क पर एक ग्रे कलर की कार खड़ी है। बम स्क्वाॅड की टीम इसकी जांच कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related