बीकानेर। राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झझु का वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण थे। सरपंच घमू राम, कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा व सहायक परियोजना अधिकारी कैलाश बड़गुजर आदि मौजूद रहे। अध्यापिका व वार्डन ज्योत्सना भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका गोमती देवी ने आभार जताया। इस दौरान आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अतिथियों द्वारा भामाशाहों का सम्मान किया गया। एडीपीसी सारण ने भामाशाहों के योगदान को सराहनीय बताया और कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें भामाशाह का योगदान भी उल्लेखनीय है।
Next Post
पुरानी पेंशन लागू करने पर कार्मिकों ने ऊर्जा मंत्री का किया अभिनंदन
Sat Mar 12 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में 1 जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त होने वाले सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर शनिवार को श्रीकोलायत में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का भव्य स्वागत […]
You May Like
-
February 2, 2022
बीकानेर में कल इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
-
December 22, 2021
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
-
December 8, 2021
प्रशासन गांवों के संग अभियान देवड़ो की ढाणी में आयोजित हुआ शिविर