अमृत भारत एक्सप्रेस, अयोध्या धाम स्टेशन, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट… राम की नगरी अयोध्या धाम में पीएम मोदी की सौगातें

पीएम नरेंद्र मोदी ने नए साल से पहले अयोध्या धाम में सौगातों की बारिश कर दी। अयोध्या से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है। यह जनरल कोच वाली ट्रेन सामान्य यात्रियों की पहुंच वाली होगी। अयोध्या हर कोई आ सके, इसके लिए इस प्रकार की कनेक्टिविटी सुविधा को बढ़ाया गया है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या को नया लुक दिया जा रहा है। 22 जनवरी को होने वाली प्रभु रामलला के नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का माहौल अलग ही बना दिया। करीब 15 किलोमीटर लंबा उनका रोड शो हुआ। इस दौरान भारी संख्या में जुटे लोगों ने जय श्रीराम और मोदी- मोदी के नारे लगाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम अमृत भारत ट्रेन में पहुंचे। स्लीपर और जनरल क्लास की इस ट्रेन को उन्होंने भीतर से देखा। इसमें सवार छात्रों और जनकपुरी से आए लोगां से बातचीत की। अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से अयोध्या होते हुए आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। देश में पहली बार अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। यह हाई स्पीड ट्रेन होगी, जिसमें जन सामान्य के लोग यात्रा कर सकेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या स्टेशन पर हुए तमाम विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें विकास योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी रही।

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन की ली जानकारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन के उद्घाटन के बाद विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मॉडल के जरिए विकास योजनाओं के बारे में बताया। पीएम मोदी उनसे अपने सवाल के बाद जवाब सुनते दिखाई दिए। पीएम मोदी अयोध्या धाम स्टेशन के विकास कार्यों से संतुष्ट दिखे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया अयोध्या स्टेशन का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक करीब 15 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे। अयोध्या स्टेशन के विकास के साथ ही इसके नाम में बदलाव किया गया है। अयोध्या धाम स्टेशन को बड़े स्तर पर सजाया गया है।

15 किलोमीटर के रोड शो के बाद पहुंचे स्टेशन
पीएम नरेंद्र मोदी 15 किलोमीटर लंबा रोड शो कर अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचे। इस दौरान अयोध्या धाम स्टेशन पर जुटे हजारों लोगों की भीड़ ने रामचरितमानस की चौपाइयों और जय श्रीराम के नारे के साथ पीएम का स्वागत किया। पीएम ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...