मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत स्वीकृत हुई राशि, खिले चेहरे

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत स्वीकृत हुई राशि, खिले चेहरे

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत नोखा गांव में आयोजित शिविर भागचंद पुत्र रेडाराम के लिए बड़ी सौगात लाया। शिविर में भागचंद को उसकी दो पुत्रियों की शादी के उपरांत कुल 72 हजार की सहायता राशि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत स्वीकृत हुई।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्री कैंप लगाकर इस योजना के आठ पात्र प्रकरण चिन्हित किए गए, जिन्हें सहायता राशि शिविर के दौरान स्वीकृत की गई। भागचंद भी इनमें से एक था, जिसे उसकी दो बेटियों की विवाह उपरांत क्रमशः 31 हजार व
41 हजार सहायता राशि प्राप्त हुई। इसी प्रकार संतुदेवी पुत्र रामूराम, रुपाराम पुत्र अमराराम, पदमगिरी पुत्र गेनगिरी, जालम सिंह पुत्र भागूसिंह सहित कुल 8 लाभार्थियों को कुल 2 लाख 28 हजार स्वीकृत किए गए। शिविर के दौरान हाथों-हाथ स्वीकृति पत्र प्राप्त कर लाभार्थियों ने राज्य सरकार का कोटि-कोटि आभार जताया। इसके साथ ही सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा 8 पालनहार आवेदकों को पालनहार योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया तथा 32 वृद्धावस्था व एकल नारी पेंशन स्वीकृति आदेश जारी किए गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414