21 जून से अजमेर -दिल्ली शताब्दी शुरू होगी, अगले माह तक चंडीगढ़ गरीब रथ और खजुराहो तक जाएगी उदयपुर-खजुराहो स्पेशल

जयपुर। देश अनलॉक होने के बाद अब रेलवे भी ट्रेनों को अनलॉक कर रहा है। कोरोना के मामले कम आने के बाद से ट्रेनों में यात्री भार शुरू हो गया है। 21 जून से दौराई (अजमेर)-नई दिल्ली वाया जयपुर शताब्दी स्पेशल का संचालन फिर से शुरु हो रहा है। रेलवे ट्रेन के समय और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं कर रहा है। इससे पहले शताब्दी, डबल डेकर, मुंबई दुरंतो को रेलवे ने कम यात्रीभार होने के चलते रद्द कर दिया था। मुंबई दुरंतो और जयपुर-दिल्ली डबल डेकर का अगर शताब्दी में अच्छा यात्रीभार रहता है, तो जुलाई माह के माध्य तक शुरू की जाएगी। वहीं अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वाया जयपुर गरीब रथ को इस माह के अंत तक फिर से शुरु कर दिया जाएगा। वहीं पूर्व में उदयपुर से जयपुर होते हुए आगरा, ग्वालियर और झांसी होते हुए खजुराहो जाने वाली ग्वालियर इंटरसिटी स्पेशल (09665/66) नाम से मशहूर ट्रेन का आगरा के आगे ग्वालियर, झांसी और खजुराहो तक फिर संचालन शुरू किया जा सकता है। अभी यह ट्रेन कम यात्रीभार के चलते उदयपुर से जयपुर और आगरा तक ही संचालित हो रही है। लेकिन पर्यटन स्थल के दोबारा शुरू होने के बाद अब इस ट्रेन में यात्री भार फिर से बढ़ने की संभावना है। इसलिए इस ट्रेन को फिर से पुराने रूट पर इस माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।

बाड़मेर-गुवाहाटी अभी नहीं होगी शुरू
जयपुर की सबसे लोकप्रिय (05631/32) बाड़मेर-गुवाहाटी स्पेशल को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और असम जाने वाली ये ट्रेन जयपुर सहित आसपास के यात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रेन है। पिछले साल भी कोरोना की आड़ में इस ट्रेन को शुरू नहीं किया गया था। जबकि लोगों ने इसके संचालन की रेलवे से कई बार मांग की गई थी। वहीं इस बार भी अभी तक इसे शुरू करने का निर्णय नहीं लिया गया है।

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...