ऑनलाइन रिसर्च सर्चिंग में कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर देश में प्रथम

  • जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय ऑनलाइन रिसर्च सर्चिंग में प्रथम पायदान पर
  • देश के 75 कृषि विश्वविधालयों में जोबनेर प्रथम
  • जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय को मिला सम्मान
  • जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का अनुसंधान सर्चिंग में एक नया कदम

जोबनेर . भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) नई दिल्ली द्वारा आयोजित जे–गेट डिस्कवरी प्लेटफार्म पर ऑनलाइन रिसर्च सर्चिंग में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को प्रथम रैंक प्राप्त हुई। गौरतलब है कि पूरे भारत में लगभग 75 कृषि विश्वविद्यालय है जिसमें से श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । यह अवॉर्ड शेर–ए –कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलराज सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर जे गेट सेमिनार का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है और विभिन्न ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों व कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी वजह से जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने गुणवत्ता युक्त रिसर्च के लिए जे गेट का सर्वाधिक उपयोग किया है, डॉ बलराज सिंह ने बताया कि भविष्य में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता युक्त रिसर्च प्रभावी तरीके से करने में मदद मिलेगी।
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं संकाय महोदय डॉ एम आर चौधरी ने पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग के लिए विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की साथ ही डॉ चौधरी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के वर्कशॉप का आयोजन कर छात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ एल आर यादव ने बताया की केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए हर समय करीब 50 विद्यार्थियों के लिए ई–स्रोत को खोजने की व्यवस्था उपलब्ध हैं।
साथ ही श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर की सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ विनीता चौहान ने कार्यक्रम में भाग लेकर पुरस्कार ग्रहण किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...