अधिवक्ता न्याय के लिये समर्पित भाव से कार्य कर अपनी बात प्रभावी रूप से रखें-बागडे

समारोह : भरतपुर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भरतपुर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि अधिवक्ता न्याय के लिये समर्पित भाव से कार्य कर अपनी बात प्रभावी रूप से रखें जिससे सुलभ व शीघ्र न्याय की अवधारण साकार होकर आमजन का न्याय व न्यायपालिका पर विश्वास बढे। उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति तक सुलभ व शीघ्र न्याय के लिये अधिवक्तागण अपने कौशल का अधिकाधिक उपयोग करें। न्याय से वंचित लोगों को समय पर न्याय मिले इसके लिये नव अधिवक्ताओं को वरिष्ठजनों से सीख लेकर समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने न्यायायिक सुधार के लिये केन्द्र द्वारा तीन कानूनों में संशोधन का लाभ आमजन को मिले इसके लिये प्रचार प्रसार करने का भी आव्हान किया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एवं पुरातन परम्परा में न्याय की अवधारणा से सीख लेकर प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति का सहायक बनने का भी आव्हान किया। बार एसोसिएशन की डिजीटल वेबसाइट का राज्यपाल द्वारा बटन दबाकर शुभारम्भ किया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...