बीकानेर में यातायात जाम करने पर होगी कार्यवाही,संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश..

बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त डाॅ.  नीरज के पवन  की अध्यक्षता हाल ही में आयोजित बैठक में दिए निर्देशों की पालना में चौधरी भीमसेन सर्किल पर यात्री बसों के अव्यवस्थित पार्किंग एवं सवारी लेने हेतु लम्बे समय तक खड़ी रहने वाली बसों से होने वाले यातायात जाम के संबंध में कार्यवाही के लिए बैठक हुई।

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन जुगल किशोर माथुर ने बताया कि सोमवार को  अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी यातायात निरीक्षक, परिवहन निरीक्षक एवं यात्री बसों के स्वामियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहनों स्वामियों को इस संबंध में पाबन्द किया गया कि वे अपनी वाहनों को भीमसेन सर्किल पर नो पार्किंग क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से खड़ी नहीं करें तथा अपने गन्तव्य स्थान / मार्ग पर जाने वाली बसों को परमिट में निर्धारित समय अन्तराल अनुसार ही खड़ा रखते हुए प्रस्थान करेंगे। वाहन स्वामियों को यह भी निर्देशित किया गया कि यात्री बसों को अपने निर्धारित समय से अधिक समय तक खड़ी करने, अनाधिकृत रूप से पार्किंग करने पर उनकी बसों के विरूद्ध परमिट शर्तों का उल्लंघन मानते हुए नियमानुसार वाहन जप्ती के साथ परमिट निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही 16 फरवरी से इस संबंध में प्रभावी अभियान भी चलाया जाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जावेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...