पानी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही-जिला कलेक्टर

बीकानेर@जागरूक जनता। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था की तैयारी बैठक बुधवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पेयजल उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। प्रस्तावित नहरबंदी से पूर्व जिले के समस्त पर जल भंडारण स्त्रोत भर लिए जाएं तथा उपलब्धता के आधार पर अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। पानी की चोरी रोकने के लिए पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था हो तथा सभी संबंधित विभाग इस दौरान प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करें।
जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (रेगुलेशन) प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि विभाग द्वारा 21 मार्च से 19 अप्रैल तक आंशिक नहरबंदी प्रस्तावित की गई है। इस दौरान जलदाय विभाग को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं 20 अप्रैल से 19 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रस्तावित की गई है। जिसका अनुमोदन उच्च स्तर पर किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि जलदाय विभाग द्वारा जल भंडारण स्त्रोतों, इनकी क्षमता, पानी की उपलब्धता, वितरण क्षेत्र तथा अवधि से संबंधित समूची कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के उच्च जलाशय, सेनेट्री डिग्गियां सहित प्रत्येक स्त्रोत में पेयजल भंडारण सुनिश्चित किया जाए। जल भंडारण स्त्रोत तथा पेयजल वितरण व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग हो तथा पानी चोरी करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके लिए पुलिस, जलदाय विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग की मॉनिटरिंग टीमें गठित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता के आधार वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था जलदाय विभाग द्वारा की जाएगी। इसी तरह नहरी तंत्र पर निर्भर ग्राम पंचायतों में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसके पर्यवेक्षण में संबंधित पटवारी और बीट कांसटेबल साथ रहेंगे तथा पंचायत समिति के विकास अधिकारी समय-समय पर इसका फीडबैक लेंगे। जलदाय विभाग द्वारा विशेष आवश्यकता की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की निजी डिग्गियों का चिन्हीकरण भी पेयजल आपूर्ति के मद्देनजर भरवाने के लिए किया जाएगा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक अरविंद, आजीएनपी के अधीक्षण अभियंता विवेक गोयल, हरीश छतवानी तथा ललित शर्मा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता लाभसिंह मान, बीकेईएसएल के अर्पण दत्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...