जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हादसा; खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत, दो घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले दच्छन इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में मंगलवार की शाम एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेरोइन नाला दच्छन में एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसका नंबर JK01K-5426 था। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस ने आगे बताया कि कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी। कार चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह दुखद घटना हुई। पुलिस ने अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान जारी नहीं की है।

डेढ़ महीने पहले भी हुआ था भीषण हादसा
इससे पहले किश्तवाड़ में डेढ़ महीने पहले 24 मई को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा डंगदुरु पावर प्रोजेक्ट (दचान क्षेत्र) में हुआ था। जहां प्रोजेक्ट के 10 मजदूरों को ले जा रहा एक क्रूजर वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे से भी दो महीने पहले 14 मार्च को एक और भीषण हादसा हुआ था जिसमें एक वाहन बेकाबू होकर खाई में जा गिरा था। इस हादसे में भी 4 लोगों की मौत हुई थी और एक शख्स घायल हुआ था। किश्तवाड़ में अक्सर सड़क हादसे के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में पुलिस जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और पुंछ के पहाड़ी जिलों में हादसे से बचने के लिए चालकों को सावधानी बरतने की सलाह देती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...