कोलायत महाविद्यालय में 3 करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी साइंस कॉमर्स के लिए अलग विंग,ट्रोमा सेंटर का किया शिलान्यास..

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भवरसिंह भाटी ने कोलायत में निर्माणाधीन महाविद्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
भाटी ने कोलायत तहसीलदार को कॉलेज की भूमि का विस्तार करते हुए खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। भाटी ने बताया कि डीएमएफटी फंड से 3 करोड़ व्यय कर महाविद्यालय परिसर में ही साइंस और कॉमर्स के लिए अलग से विंग बनाई जाएगी। भाटी ने कहा कि इस संबंध में कार्यवाही के लिए कॉलेज प्राचार्य शालिनी मूलचंदानी को निर्देश दिए गए। उन्होंने महाविद्यालय के पीछे स्थित परिसर में कचरा फैला देखकर नाराजगी जताई और तहसीलदार को कचरे को हटाकर कॉलेज की चारदीवारी के लिए निशानदेही देने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कॉलेज परिसर के उपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जाए, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए भाटी ने कहा कि इस लाइन को शिफ्ट करने का काम तुरंत प्रभाव से हो । इसके लिए विधायक निधि कोष से राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
ट्रोमा सेंटर की रखी आधारशिला
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रोमा सेंटर की आधारशिला रखी। ट्रोमा सेंटर के निर्माण पर 2 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रोमा सेंटर बनने से आसपास के क्षेत्रों में लोगों को त्वरित समुचित चिकित्सा सुविधा मिलने से राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर तहसीलदार सुल्तान सिंह, ब्लाक सीएमएचओ डॉ सुनील जैन, डॉ दिवाकर, डॉ कोमल और झंवर लाल सेठिया, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
आमजन के सुने अभाव अभियोग

भाटी ने कोलायत के सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुनकर उनकी समस्याओं को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग बिजली, पानी, सड़क सहित विद्यालय को क्रमोन्नत करने, स्कूलों में स्टाफ लगाने सहित समस्याएं लेकर उपस्थित हुए। ऊर्जा मंत्री ने परिवेदनाओं को गंभीरता से सुनते हुए हो सकने लायक कार्यों को तुरंत ही निस्तातिर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में तहसीलदार सुल्तान सिंह, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी ,अधिशासी अभियंता पी एच डी नफीस खान, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियन्ता बी आर के रंजन, झंवर लाल सेठिया मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...