अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरुवार को बनाई जाएगी विशाल मानव श्रृंखला…..

अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरुवार को बनाई जाएगी विशाल मानव श्रृंखला

बीकानेर@जागरूक जनता। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 7:07 से 7:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा सविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा। मानव श्रृंखला अंबेडकर सर्किल के चारों ओर तथा अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट, मेजर पूर्णसिंह सर्किल तथा आदर्श कॉलोनी की ओर बनाई जाएगी। कार्यक्रम में अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट की ओर स्कूल शिक्षा के अध्यापक व विद्यार्थी, अंबेडकर सर्किल से मेजर पूर्ण सर्किल की ओर एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट गाइड, अंबेडकर सर्किल से आदर्श कॉलोनी की ओर कॉलेज शिक्षा के व्याख्याता व कार्मिक मानव श्रृंखला बनाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व दिए गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...