एक दर्जन टिकट निरीक्षकों के दस्ते ने आकस्मिक चेकिंग में वसूले हजारों रुपए

एक दर्जन टिकट निरीक्षकों के दस्ते ने आकस्मिक चेकिंग में वसूले हजारों रुपए

बीकानेर रेल मंडल पर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुश्री कीर्ति गोयल के नेतृत्व में मंगलवार दिनांक 16.08.22 को विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सूरतगढ़ को बेस रख कर मंडल के सूरतगढ़- हनुमानगढ़ -श्रीगंगानगर खंडों के रेलमार्गों पर विभिन्न ट्रेनों एवम स्टेशनों पर किए गए चेकिंग में कुल 175 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 55,595/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 11 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...