सास ने बहु के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

सास ने बहु के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

बीकानेर@जागरूक जनता। तुलसी सर्किल क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्गा महिला ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ७५ वर्षीय सरोज चावला पत्नि स्व.जीएस चावला ने हाजिर थाना होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्रवधू मिनाली चावला ने लाखों रूपये की एफडीआर मैच्योर होने से पहले ही भुगतान करवा ली,और मेरे ऊपर पुलिस केस कराने का नोटिस भिजवा दिया। पीडि़ता ने बताया कि दस-दस लाख रूपये की एफडीआर मेरी दो पोतियों के नाम थी,जिसमें मुझे नोमिनी बनाया गया था। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मिनाली चावला ने एफडीआर का प्री-मैच्योर भुगतान उठा लिया और अपने वकील के मार्फत मेरे खिलाफ कानूनी कार्यवाही का नोटिस भिजवा दिया। सदर थाना पुलिस ने यह मामला भादंस की धारा ४२० और ४०६ के तहत दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...