बीकानेर : देर रात्रि SHO भादू की नाकाबंदी में धरे गए दो तस्कर,50 किलो डोडा पोस्त सहित दो गाड़ियां जब्त..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जारी है जंहा जिले की छतरगढ़ पुलिस ने एक साथ दो अलग अलग कार्यवाही को अंजाम दिया है । जंहा एक पिकअप से 30 किलो डोडा पोस्त व दूसरी कार्यवाही में एक ट्रक से 15 किलो डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वंही दोनो गाड़ियों को जब्त किया गया है ।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में छतरगढ़ थानाधिकारी जयकुमार भादू द्वारा देर रात इन दोनों कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया है। थानाधिकारी भादू ने जागरूक जनता को बताया कि रूटीन गश्त व नाकाबंदी के दौरान दो अलग अलग मादक पदार्थो के मामले पकड़े गए है। जिसमे पहली कार्यवाही में पिकअप से दो बोरों में 30 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी 23 वर्षीय भगवानाराम पुत्र कालूराम निवासी वार्ड नंबर 9 रणजीतपूरा को गिरफ्तार पीकअप गाड़ी RJ07GF4856 को जब्त किया गया । दूसरी कार्यवाही में फिरोजपुर निवासी 22 वर्षीय आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र पीपल सिंह मजबी सिख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया, साथ ही आरोपी के ट्रक PB05AB9405 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाधिकारी भादू ने बताया दोनो आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जब्त डोडा पोस्त के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...