बीकानेर में सुबह-सुबह नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, पीले पंजे ने किया अतिक्रमण ध्वस्त, देखे विडियो


बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में पीबीएम हॉस्पिटल के आगे अवैध रूप से लगे ठेले व अस्थाई दुकानों के ऊपर आज सुबह सुबह नगर निगम ने कार्यवाही की है । निगम ने इन अतिक्रमणकारियों पर जेसीबी का पंजा चलाते हुए इस जगह को खाली करवाया है। एकबारगी निगम की इस कार्यवाही से यंहा के दुकानदारों व ठेले वालों में हड़कंप मच गया, हांलाकि निगम पूरे साजो सामान व पुलिस दल के साथ तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुँचा था, जिसके चलते कोई विरोध नही हुआ। नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।

गौरतलब है, पीबीएम के आगे बेतरतीब लगे अवैध ठेले व अस्थायी दुकानों के चलते पीबीएम के गेट दिखने बंद हो गए थे, इन अतिक्रमण के कारण आए दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। राहगीरों को पैदल‌ चलने में दिक्कत होती हैं। इसको लेकर कुछ समय पहले भाजयुमो के जिलाध्यक्ष वेदव्यास व हिंदू जागरण मंच के बजरंग तंवर ने इस अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414