शहरी क्षेत्र में पहली बार जुलूस, रैली और प्रदर्शन के आयोजन से पूर्व लेनी होगी अनुमति, यह रहेगी व्यवस्था..


आवेदन के आधार पर दी दस आयोजनों की अनुमति, जारी रहेगी यह व्यवस्था
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर नगरीय क्षेत्र में पहली बार रैली, जुलूस और धरने-प्रदर्शन के आयोजन से पूर्व प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने की व्यवस्था लागू की गई है। अब तक आयोजन पूर्व अनुमति के 12 आवेदनों में से 10 को विभिन्न शर्तों के आधार पर अनुमति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा रैली, जुलूस और धरने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति लेने के आदेश जारी किए गए थे। जिससे विभिन्न शर्तों के आधार पर सुनियोजित तरीके से इनका आयोजन हो, आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी प्रभावी बनी रहें। इसके बाद अब तक विभिन्न आयोजनों के 12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से दस आयोजनों की सशर्त अनुमति जारी कर दी गई और अनुमत में अधिकतर का आयोजन भी हो चुका है। शेष की अनुमति प्रक्रियाधीन है। इस श्रृंखला में धारा 144 के तहत जारी निषेधाज्ञा की अनुपालना में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से पूर्व अनुमति की अनिवार्यता आगे भी लागू रहेगी। इसके लिए आयोजक को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) को आवेदन करना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया उपरांत आयोजन की अनुमति दी जाएगी। बिना अनुमति आयोजन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414