बीकानेर : किसान की जेब से हजारों रुपए पार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज एक किसान की जेब से हजारों रुपए पार होने की घटना सामने आई है । घटना श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव लिखमादेसर निवासी प्रभुनाथ सिद्ध अपने बेटे मुन्नीनाथ के साथ श्रीडूंगरगढ़ आया था । यहां हॉस्पिटल में उसने शुगर की दवाई लेने के बाद वह स्वर्णकार के यहां गया और उसे पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो पता चला कि उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए गए है ।वंही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले है । गौरतलब है, जिले में काफी समय शातिर बदमाशों के शिकार किसान होते आये है, जंहा हाल ही में बीकानेर अनाज मंडी में ऐसी ही दो अलग अलग वारदाते हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ लुटेरों तक नही पहुंचे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...