बीकानेर सहित इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, लू के थपेड़ों की रहेगी मार..

बीकानेर@जागरूक जनता । प्रदेश भर में तेज गर्मी व लू की तपिश से जनजीवन का हाल बेहाल है जंहा एक दो स्थानों को छोड़ कर प्रदेश भर में दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बीकानेर और श्रीगंगानगर में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में सोमवार को हीट वेव का अलर्ट दिया गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार 4 अप्रेल को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनू,करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बाड़मेर,चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर में कुछ स्थानों पर हीट वेव का यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है । इसी प्रकार 5 अप्रेल से 7 अप्रेल तक अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनू,करौली, कोटा, सवाई माधोपुर,सिरोही, टोंक, बाड़मेर,बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में हीट वेव का यलो अलर्ट भी दिया गया है।आईएमडी के मुताबिक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के खत्म होने से पारे में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल जारी है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पांच दिन मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा। इसके साथ ही कई शहरों में हल्की गति से गर्म हवाएं चलने भी चेतावनी जारी की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414