स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान में लाखों रुपए वसूला जुर्माना

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 29.03.2022 को श्री जितेन्द्र शर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, द्वितीय,बीकानेर ने बीकानेर को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 11 स्टाफ के साथ बीकानेर मंडल के बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों एवं बीकानेर-सूरतगढ़, सूरतगढ़-हनुमानगढ़, हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर खण्डों में सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 221 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 94,580/- वसूले गए तथा गंदगी फैलाने के 01 मामलों से रु. 200/- वसूलने सहित 222 मामलों से कुल रु. 94,780/- वसूले गए। बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

421 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...