सोशल मीडिया पर विवाहिता की इज्जत तार-तार करने वाले सनकी आरोपी को बीकानेर पुलिस ने पहुँचाया जेल, पढ़े खबर..

बीकानेर@जागरूक जनता। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अश्लील पोस्ट कर विवाहिता की इज्ज़त तार तार करने की कोशिश में लगे सनकी आरोपी को एसपी यादव की पुलिस ने दबोच लिया है । आरोपी युवक की पहचान दिलीप पुत्र ओमप्रकाश जाति बिश्नोई निवासी जम्भेश्वर चौंक, नोखा हाल निवासी ढाणी रोही कंवलीसर के रूप में हुई है । आरोपी के खिलाफ नोखा थाने में परिवादिया ने 25 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विकी नाम की फेसबुक आईडी से दिसम्बर 2021 परिवादिया को बेइज्जत करा जा रहा था, इस FB आईडी से अश्लील, अभद्र तथा बदनाम करने जैसी पोस्ट लगातार की जा रही थी। जिस पर नोखा पुलिस ने भादसं व आईटी एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

वंही इस प्रकरण को एसपी योगेश यादव ने गंभीरता से लिया और एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में  सुनिल कुमार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नोखा सीओ भवानी सिंह इन्दा के निकट सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । टीम ने सनकी आरोपी के बारे में जांच पड़ताल शुरू की वंही इसमें साईबर सेल की भी मदद ली गई । और आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने सनकी आरोपी दिलीप बिशनोई पुत्र ओमप्रकाश भाम्भू जाति बिशनोई उम्र 25 साल निवासी जम्भेश्वर चौक नोखा हाल रोही ग्राम कंवलीसर को गिरफतार कर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।  पुलिस द्वारा आरोपी से उसके द्वारा उपयोग में लिए जा रहे मोबाईल फोन को बरामद किया गया । फोन की पड़ताल की तो सोशल मीडिया पर चल रहा कच्चा चिट्ठा सांमने आ गया । उक्त फेसबुक पोस्ट उसके मोबाईल फोन में चल रही विकी विकी नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट की हुई पाई गई । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जंहा से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेसी भिजवाया गया है ।

इस टीम को मिली सफलता
नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद पु.नि.,गोविन्द सिंह एएसआई, बलवान सिंह हैड कानि, गणेश कानि, गणेशाराम कानिचालक,दिलीप सिंह हैड कानि साईबर सैल आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...