बज्जू खालसा में खेल स्टेडियम के लिए 40 बीघा भूमि हुई आवंटित


बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उपनिवेशन तहसील गजनेर मुख्यालय कोलायत के ग्राम बज्जू खालसा के खसरा नम्बर 344 में तादादी 40 बीघा बारानी राजकीय भूमि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 102 के तहत राजकीय सार्वजनिक स्टेडियम हेतु आवंटन की है।
भाटी ने बताया कि बज्जू में खेल स्टेडियम हेतु 40 बीघा भूमि आवंटन के आदेश हुए हैं। लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। इसके निर्माण होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। स्टेडियम के लिए भूमि आवंटित होने पर बज्जू क्षेत्र के निवासियों ने अपने विधायक एवम ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का  आभार जताया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414