तीन महीनों बाद परिजनों से मिली ज्योति

बीकानेर@जागरूक जनता। सौर चेतना संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम में बुधवार को  उज्जैन निवासी ज्योति को उसके पिता और भाई को सुपुर्द किया गया। ज्योति को लगभग तीन महीने पहले बाल कल्याण समिति के आदेश से सेवा आश्रम में प्रवेश दिया गया था। ज्योति को उसके परिजनों से मिलवाने में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पवार एवं काउंसलर अनुराधा पारीक का विशेष सहयोग रहा। लंबे समय बाद अपने परिजनों से मिलने पर वह बेहद प्रसन्नचित थी और उसके पिता और भाई की आंखें भी नम हो गई।
सेवा आश्रम द्वारा इस वर्ष अब तक 8 जनों को उनके घर में पुनर्वास करवाया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, सरोज जैन, हर्षवर्धन सिंह भाटी, आई दान, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी, मनोज कुमावत उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414