अवैध हथियारों के दम पर अपराध जगत में बॉसगिरी जमाने का शौक पड़ा भारी,बीकानेर पुलिस ने निकाल दी रड़क सारी..

अवैध हथियारों के दम पर अपराध की दुनियां में बॉसगिरी जमाने का शौक पड़ा भारी,बीकानेर पुलिस ने निकाल दी रड़क सारी

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस अभी इन दिनों अपराध जगत के बॉसगिरी वालों की कमर तोड़ने में लगी हुई है । जिसके लिए एसपी प्रीति चन्द्रा की टीम जी-जान से जुटी दिखाई दे रही है । अभी हाल ही के दिनों में बीकानेर पुलिस द्वारा कई वारदातों पर से पर्दा उठाया गया है । बीकानेर के तत्कालीन एसपी प्रह्लाद सिंह कृष्णिया के कार्यकाल में शहर में अवैध हथियारों के दम पर काले धंधों में लिप्त बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसके चलते शांत से रहने वाले बीकानेर शहर को मिनी मिर्जापुर तक करार दे दिया गया । इन घटनाओं को लेकर पूरा शहर आशंकित हो उठा था, विरोध स्वरूप लोगों ने धरना प्रदर्शन कर इन पर कार्यवाही करने की मांग उठाई थी । वंही इस घटना के बाद बीकानेर खाकी को दबंग सिंघम की जरूरत थी । इसके रूप में सरकार ने प्रीति को बीकानेर खाकी का कप्तान बनाकर भेजा । प्रीति ने जॉइन करते ही अवैध हथियारों के विरुद्ध स्पेशल अभियान के निर्देश दिए । इसी अभियान के तहत बीछवाल पुलिस ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुवे जुर्म की दुनियां में कदम रखने वाले नोजवान युवक को रँगे हाथों अवैध पिस्टल सहित दबोचा है, पकड़े गए युवक की उम्र मात्र 22 वर्ष है ।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया की शुक्रवार को खुफिया सूत्रों से इत्तला मिली कि कानासर रोड़ के आसपास क्षेत्र में एक युवक के पास अवैध पिस्टल है, तुरंत बीछवाल पुलिस टीम ने मौके पर जाकर संदिग्ध यूवक की तलाश की । और कार्यवाही करते हुवे बीकाजी सर्किल कानासर रोड़ से एक युवक हरिओम पुत्र शिवरतन जाति ब्राहमण उम्र 22 साल निवासी सेरुणा पीएस सेरुणा के कब्जा से एक अवैध पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी यूवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय मे पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया है । थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी युवक हरीओम के कब्जे में मिली अवैध पिस्टल व कारतूस के क्रय विक्रय के सम्बन्ध में गहन अनुसंधान किया जाएगा, वंही अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के बारे मे पता लगाया जाकर आगे की कार्यवाही की जावेगी ।

इस टीम ने दिया कार्यवाही को अंजाम
एसपी प्रीति चन्द्रा के निर्देशन में शलेन्द्रसिंह इन्दोलिया अति. पुलिस अधीक्षक शहर एवं पवन कुमार भदौरिया सीओ सदर के सुपरवाईजर में बीछवाल थानाधिकारी मनोज कुमार पुनि के नेतृत्व में मनोज कुमार हैडकानि मय  विरेन्द्रसिह, चेतराम आदि शामिल रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...