बीकानेर आ रही बस ट्रक से भिड़ी, सवारियां हुई चोटिल, पुलिस पहुंची घटनास्थल पर..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में लोक परिवहन बसें जंहा ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी लोगों के लिए परिवहन का सस्ता साधन है तो वंही इन बसों के चालक प्रतिस्पर्धा के चलते ज्यादा सवारियों को बैठाने के चक्कर मे तेज रफ्तार के साथ बसे दौड़ाते है जिससे सवारियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है । अभी बीते दिनों देशनोक के समीप हादसा हुआ था, लेकिन प्रशासन इससे सबक नही ले रहा,वंही हाईवे पर सरपट दौड़ते वाहनों की गति पर लगाम कसने की मुहिम का असर फीका देख लापरवाह बस चालको के हौसले बुलंद हो रहे है । इसी के चलते लगातार हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसा ही एक हादसा आज श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य चौराहे पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ से बीकानेर आ रही एक राजस्थान लोक परिवहन की बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन बस में सवार कुछ यात्री चोटिल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर नाराजगी जताई। बड़ा सवाल है कि आखिर इन लापरवाह बस चालको पर प्रशासन कब एक्शन लेगा यह जनमानस से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related