अभिनव गर्ग का गठिया रोग पर व्याख्यान

बीकानेर@जागरूक जनता। अंतराष्ट्रीय खुशी दिवस के अवसर पर शहीद मेजर कृष्ण गोपाल पार्क , रानी बज़ार, बीकानेर में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर के छात्र अभिनव गर्ग ने गठिया सम्बन्धित जानकारी दी। उनका कहना है कि गठिया एक जीवन पर्यन्त रोग है और मरीज़ अक्सर बिमारी के अपरिवर्तनीय होने पर डॉक्टर से राय लेते है। उठते ही जोड़ों में जकड़न, व दर्द जो 20-30 मिनट तक रहे और कार्य या धूप खिलने के साथ उस मे आराम आये वह गठिया बाव कि निशानी हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। उन्होंने गठिया सम्बन्धित वर्जनाओं का भी उल्लेखन किया। इस संवादात्मक कार्यक्रम को समाज सेवी सतीश मैनी , एडवोकेट सुरेश श्रीमाली, एडवोकेट त्रिलोचन शर्मा, पी.सी. गोयल, भवानी शंकर जी व उद्योगपति रामकुमार झावर सहित अन्य लोगो के परिवारों ने भाग लिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related