ऊर्जा मंत्री ने देशनोक में 360 लाख रुपये विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को देशनोक में 209 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 121 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
ऊर्जा मंत्री ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों में शिव पार्क में ओपन जिम, पोस्ट ऑफिस के पास आधुनिक शौचालय, तापड़िया स्कूल में शौचालय निर्माण, वार्ड नम्बर 14 में बड़ा गुवाड़ सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार से ऊर्जा मंत्री ने वार्ड नम्बर 9 एवं 18, 19 में सीवर लाइन व सीसी सड़क निर्माण, वार्ड नम्बर 11 व 12 के बीच में सीसी सड़क, वार्ड नम्बर 5 व 16 में सीसी सड़क और कियोस्क निर्माण सहित विभिन्न स्थानों पर बनाई गई कुल 13 सीवर लाईनों का लोकापर्ण किया।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने इंदिरा रसोई, रैन बसेरा, वार्ड नम्बर 3 में सीसी सड़क, आई.डी. एस. एम. टी. काॅलोनी स्कूल की चारदिवारी निर्माण, वार्ड नम्बर 21, 22 व 24 में सी.सी. सड़क, वार्ड नम्बर 6 व 12 में सी.सी. सडक निर्माण कार्य की आधार शिक्षा रखी।
इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका में 30 परिवारों को पुश्तैनी आवासीय पट्टों का वितरण किया।

*33 के वी विद्युत लाइन शिफ्ट करने के दिए निर्देश*

ऊर्जा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय को आंवटित भूमि में से 33 केवी विद्युत लाइन, जो देशनोक से रासीसर जा रही है, उसे महाविद्यालय से शिफ्ट करने के निर्देश डिस्काॅम के अधिशाषी अभियन्ता को दिए। उन्होंने बताया कि लाईन शिफ्टिंग का खर्च नगर पालिका देशनोक द्वारा करने की सहमति दी है।
*शिव पार्क को माॅडल रूप में करें विकसित-*
शिव पार्क में जिम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने उपकरणों का अवलोकन किया और स्वयं इन पर अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क को नगर पालिका द्वारा मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाए तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाएं।

*इनकी मौजूदगी में हुए कार्यक्रम-*

इस अवसर पर देशनोक नगरपालिका के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ओमप्रकाश जाजड़ा, श्री करणी मंदिर ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन मोहनदान, श्री करणी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज  सिंह  बारठ, करणी मंदिर के ट्रस्टी छेलूदान, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका प्रियंका चारण, जगदीश शर्मा ,पार्षद सहस्त्र किरण दान, पार्षद हस्ती राम, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता बी आर के निरंजन, तहसीलदार बीकानेर बिहारी लाल आदि साथ में रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...