बीकानेर में फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी पाना पड़ा महंगा,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज..

बीकानेर@जागरूक जनता। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का मामला प्रकाश में आया है । इस सम्बंध में ग्राम विकास अधिकारी ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है । मामला बज्जू थाना क्षेत्र के बांगड़सर पंचायत समिति का है । बज्जू थानाधिकारी के अनुसार बांगड़सर
पंचायत समिति के विकास अधिकारी संदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि आरोपी शौकत अली पुत्र गुल्लू खां ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंचायत सहायक की नौकरी हासिल की है, जो कि कानूनन बड़ा अपराध है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शौकत के खिलाफ 420,467,468, 471 व 120 बी भादसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच वीरेन्द्रसिंह उप निरीक्षक को सौंपी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...