बीकानेर में फिर आया दूसरा भूकंप, NSC ने फिर की पुष्टि,लोग सहमे ओर बोले आखिर हो क्या रहा??

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में देर रात्रि आए भूकंप के बाद भोर में फिर एक और भूकंप आया जिसकी रियक्टर पैमाने पर त्रीवता 3.2 मापी गई । जिसके बाद बीकानेर में भूकंप को लेकर शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है क्योंकि मात्र दो घण्टे के अंतराल में दूसरा भूकंप आया है । भूकंप की पुष्टि नेशनल सिसोमोलॉजी सेंटर (NSC) ने करते हुए बताया कि यह भूकंप भोर में 2:57 बजकर 36 सेंकड पर आया और इसका केंद्र 25km पश्चिम उतर दिशा में था, वंही रियक्टर पैमाने पर इसकी त्रीवता 3.2 आंकी गई । बीकानेर शहर सहित देशनोक, नोखा सहित श्रीकोलायत तहसील के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके लगे, जिसके बाद लोगो मे दहशत फैल गई और एतिहातन लोग घरों से बाहर खुले में आ निकले। बता दे, देर रात्रि 12:42 पर आए भूकंप की त्रीवता 3.4 थी, जिसका केंद्र धरती से 12 किमी नीचे गहराई पर था। बीकानेर में 2 घण्टे के अंतराल में दो भूकंप के बाद लोग आशंकित हो गए है और एक दूसरे से सवाल कर रहे है आखिर हो क्या रहा है??

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...