कपिल सरोवर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए बनेगी डीपीआर, चरणबद्ध होगे कार्य,जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

बीकानेर@जागरूक जनता। जन-जन की आस्था के केन्द्र कपिल सरोवर के समुचित विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए संयुक्त डीपीआर तैयार की जाएगी तथा चरणबद्ध तरीके से यहां विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे पर्यटन की संभावनाओं को भी बल मिल सके।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और सड़क विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से यह डीपीआर तैयार की जाए। इसमें समूचे सरोवर क्षेत्र के सौंदर्यकरण, लाइटिंग, सुरक्षा और अन्य बिंदुओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। हाल ही के बजट में कपिल सरोवर को नहरी जल से जोड़ने सहित अन्य घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की चर्चा भी इस दौरान की गई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले के समस्त स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो। जिला कलक्टर ने आरएसआरडीसी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा पांचू और श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्मित आईटीआई भवनों में विद्युत कनेक्शन शीघ्र देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में एनएचएआई के सभी टोल नाकों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही की एक महीने की रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिषाषी अभियंता जेपी अरोड़ा, आरयूआइडीपी के अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...