एक्सपोर्टर्स के लिए ब्याज छूट योजना मार्च 2024 तक बढ़ाई गई

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एमएसएमई निर्यातकों के लिए निर्यात से पहले व बाद में रुपयों में लिए जाने वाले कर्ज पर ब्याज समानीकरण की अवधि मार्च 24 तक बढ़ा दी गयी है । इस योजना का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना है । निर्यातकों को ब्याज समानीकरण के तहत सब्सिडी दी जाती है । पिछले साल अप्रैल में इस योजना को जून तक ओर सितंबर 2021 तक बढाया गया था । साथ ही रिजर्व बैंक के अनुसार विशेष श्रेणी के एमएसएमई विनिर्माता निर्यातकों के लिए योजनाओं के तहत ब्याज समानीकरण दरों को संसोधित कर 2 प्रतिशत ओर 3 प्रतिशत कर दिया गया है । साथ ही रिजर्व बैंक की अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने रुपये मूल्य में निर्यात से पहले व बाद के  कर्ज पर ब्याज समानीकरण योजना को 31 मार्च 2024 तक या अगली समीक्षा तक जो भी पहले हो बढाने का फैसला किया है । यह विस्तार 1 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...