UP की जीत में छिपी भविष्य में राजस्थान की प्रचण्ड जीत-पूनियां

जयपुर। यूपी समेत 4 राज्यों में बीजेपी की जीत होती दिखने पर राजस्थान बीजेपी में जश्न का माहौल है। जीत से उत्साहित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा यूपी की जीत में ही भविष्य में राजस्थान में बीजेपी की प्रचण्ड जीत छिपी है। पंजाब को छोड़कर बाकी सभी जगह बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा है। हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी 4 राज्यों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। पूनिया ने कहा उत्तरप्रदेश पर पूरी दुनिया की निगाह थी। वहां के परिणाम उत्साहजनक हैं। उम्मीद है बहुत अच्छे बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी। रिजल्ट से संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस को पूरे देश में नीतियों, विचार और व्यवहार के आधार पर जनता ने नकार दिया है।

पूनिया ने कहा इस चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति क्षेत्रीय दल तक सीमित हो जाएगी। यूपी के चुनाव को सभी राजनीतिक दलों ने प्रयोगशाला बना दिया था। राष्ट्रवाद के साथ मोदी और योगी का जो कॉम्बिनेशन है, जिसमें विचार,नीति,व्यवहार और विकास सब चीजें दिखती हैं। आने वाले समय में इस तरह का मॉडल राजनीति में अच्छा संकेत है।

UP में डबल इंजन सरकार की डबल रफ्तार

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा 5 राज्यों के चुनाव रूझान अब यह दिखा रहे हैं कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के आधार पर हर प्रदेश के लोग उनके नेतृत्व को मजबूत करना चाहते हैं। यूपी में डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से चली आ रही है। मणिपुर,गोवा और उत्तराखण्ड के नतीजे भी साफ तौर पर बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में म्युजिक-डांस के साथ जश्न

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। 5 में से 4 राज्यों में जीत का सेलीब्रेशन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने म्युजिक की धुन पर नाचकर मनाया। बीजेपी ऑफिस कैम्पस को नरेन्द्र मोदी के कटआउट्स के साथ बीजेपी के झण्डों से सजाया गया। इस दौरान गुलाल और रंग भी उड़ाया गया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाम पर जमकर नाच-गाना किया। फागुन के महीने में जीत की खुशियों में एक दूसरे को गुलाल भी लगाया। विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...