कोटगेट थाना क्षेत्र में देर रात्रि एक दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल,देखें सीसीटीवी फुटेज

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में बैखोफ चोर पुलिस की नाक के नीचे वारदात को अंजाम दे रहे है लेकिन खाकी इन चोरों पर शिकंजा कसने में विफल लगती नजर आ रही है । शहर के बाहरी इलाकों को छोड़ो जब शहर का मुख्य बाजार कोटगेट में पुलिस की गश्त के बीच चोर अपनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है । चोरी की यह वारदात देर रात को हुई है । जंहा शातिर चोरों ने किराने की दुकान में सैंधमारी कर करीब दो लाख रूपये के नोटों की माला और गल्ले में रखी नगदी समेट ले कर फरार हो गए । आज गुरूवार की सुबह दुकानदार धमेन्द्र अग्रवाल जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो टूटा हुआ शट्टर देख कर उसके होश उड़ गये। चोरी की इस घटना का पता चलने पर कोटगेट के दुकानदारों हडक़ंप सा मच गया।

चोरी की सूचना मिलने के बाद कोटगेट थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की।  दुकानदारों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि  कोटगेट शहर का ऐसा क्षेत्र है जहां चारों प्रहर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं इसके बावजूद रात को हुई चोरी की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। बीते साल भी कोटगेट इलाके में एक मंदिर व दुकान में चोरी की वारदात हुई थी जिसमे अज्ञात चोरों ने सैंधमारी कर लाखों का माल उड़ाया था, और आज फिर चोरों ने इसी इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनोती दी है । ऐसे में बड़ा सवाल है कि कोटगेट पुलिस इन अज्ञात चोरों पर कैसे शिकंजा कसती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...