जादूगर गहलोत के पिटारे ने बीकानेर के सियासी तबके में मचाई हलचल,इनको मिला मौका,UIT कुर्सी की उल्टी गिनती शुरू..

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश की गहलोत सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों की एक और सूची जारी करते हुए कांग्रेसी तबके में हलचल मचा दी है जिसमे करीब 74 कांग्रेसी नेताओ को तवज्जो दी गई है । इस सूची में राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड के उपाध्यक्ष व सदस्यों को मनोनीत किया गया है,जिसमें विधायक से लेकर कांग्रेसी पदाधिकारी शामिल है । बता दे, इन नियुक्तियों में भी  बीकानेर से भी पांच कांग्रेसी पदाधिकारियों की लॉटरी लगी है, जिनको राज्य के विभिन्न बोर्डो में सदस्य मनोनीत किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय सूची में बीकानेर से राजकुमार किराडू को विप्र कल्याण बोर्ड का सदस्य, सलीम सोढ़ा को राजस्थान मदरसा बोर्ड का सदस्य, अशोक धारणिया को राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड का सदस्य, शब्बीर अहमद को राजस्थान जन अभियोग निराकरण समिति का सदस्य और सुशील आसोपा को बंजर भूमि एवं विकास बोर्ड का सदस्य बनाया गया है ।

सियासी गलियारों में मची हलचल..
वंही इस सूची के बाद मनोनीत सदस्यों के खेमे में खुशियों का माहौल है तो वंही कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की इस सूची के आने के बाद धड़कने बढ़ गई है क्योंकि जयपुर से विश्वस्त सूत्रों से खबर सामने आ रही है कि अगली सूची युआईटी चैयरमेन की आने वाली है जो किसी भी समय दस्तक दे सकती है। ऐसे में बड़े पद की लालसा लगाए बैठे नेता अपने खासमखास के माध्यम से जादूगर गहलोत तक अपनी बात पहुंचा रहे है ताकि जादूगर का जादू उन पर चले और सत्ता का स्वाद चखने का मौका मिले, इस आस में कई कांग्रेसी नेता जयपुर में डेरा डाले हुए है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...