बीकानेर में बिजली घर के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस मौके पर..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर की मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में अभी अभी एक अज्ञात शव मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई । मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का शव मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के सेक्टर 11 में बिजली घर के पीछे मिला है । शव मिलने की सूचना पर नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय जाब्ते मौके पर पहुंच गए है । सीआई चारण ने बताया मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास लग रही है । शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे है । फिलहाल शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है । खबर लिखे जाने तक शव को मोर्चरी में रखवाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। अगर आपको इस अज्ञात मृतक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो तो नयाशहर पुलिस को तुरंत इत्तला करें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414