मुम्बई नगरी की चकाचौंध में बीकाणा के युवा पत्रकार पुगलिया की पत्रकारिता ने मनवाया लोहा, नारायण सेवा संस्थान ने किया सम्मान..

दिव्यांगों को नव जीवन देने जैसी सेवाएं वन्दनीय – रवि पुगलिया

मुम्बई। मायानगरी मुम्बई में देश और व्यापार के संपादक रवि पुगलिया का देश में मोबाइल एसेसरीज के सबसे बड़े प्लेटिनम मॉल में नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। लगभग एक हजार शोरूमों के इस प्लेटिनम मॉल में नारायण सेवा संस्थान के मुम्बई शाखा संयोजक व प्रमुख समाजसेवी कमल लोढ़ा के नेतृत्व में देश व्यापार के सुविख्यात युवा पत्रकार रवि पुगलिया का साफा, शॉल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शिव सुथार, रामलाल सुथार, गौरव चोपड़ा, रजत सामसुखा,जुबीन दुगड़, प्रतीक बोथरा, मंगल सिंह,फूलाराम प्रजापत सहित मॉल के गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे। नारायण सेवा संस्थान के मुंबई शाखा संयोजक श्री कमल लोढ़ा ने बताया कि मुम्बई महानगर में प्रवासी राजस्थानियों में “देश और व्यापार” सर्वाधिक लोकप्रिय समाचार पत्र है।
जब से अखबार ऑनलाइन भी आने लगा है तब से प्रतिदिन इस अखबार को शाम को आते ही पढ़ने की लालसा रहती है।
राजस्थान के साथ-साथ देश भर से सामाजिक समाचार हमें इस अखबार से प्राप्त होते हैं।
वहीं अपने अभिनंदन से अभिभूत युवा पत्रकार रवि पुगलिया ने कहा कि वे एक जमीनी व्यक्तित्व ही हैं। अभिनंदन करने जितना कद उनका नही है। पुगलिया ने कहा कि महाराष्ट्र में राजस्थानी उधमियों को किसी भी तरह की अगर तकलीफ हो तो जरूर बताएं। अखबार व्यापारी वर्ग की आवाज बनकर राजस्थान सरकार व महाराष्ट्र सरकार तक से उनके हितार्थ कार्य करवाने में अहम भूमिका निभाएगा।
साथ ही पत्रकार पुगलिया ने युवा समाजसेवी कमल लोढ़ा के जनसेवी कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को उनके कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हें नव जीवन देना जैसे सेवा के कार्य वन्दनीय है।

पुगलिया ने कहा देश मे नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से कैलाश मानव ने ये जो मुहिम चलाई है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।इस अवसर पर श्री कमल लोढ़ा ने कहा कि अब मेरा एक संकल्प पूरा हुआ है। आज से करीब 8 साल पहले मैं नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर अपनी मां के साथ पहली बार अतिथि के रूप में 2 दिन के प्रवास के लिए गया। वहां पर देश के कोने-कोने से आए हुए दिव्यांग भाई बहनों को देखकर बहुत ही पीड़ा हुई। अपने व्यस्तम समय से संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान के बारे में पूर्णता जानकारी प्रदान की उसी वक्त मैंने एक हजार दिव्यांग लोगों का ऑपरेशन करने के लिए फंड जुटाने का संकल्प लिया। सेवा कार्य के बारे में ना मुझे कोई अनुभव था और ना मुझे यह पता था कि मैं इस संकल्प को कैसे पूरा करूंगा मगर एक मन में विश्वास था की मुझे किसी भी हाल में यह संकल्प पूरा करना है। इसी दरमियान भैया ने मुझे भायंदर में एक दिव्यांग कैंप आयोजित करने की जिम्मेवारी दी। जो मेरे समाजसेवी दोस्तो, परिवार जनों के सहयोग से बहुत सफल रहा। भामाशाह श्री उमराव सिंह ओस्तवाल ने अपने एक जगह संस्थान को फिजियो थेरेपी के लिए दान दे दी। हर साल 2 बार लोगों को कृत्रिम अंग बनाने के लिए शिविर आयोजित करते हैं। व्हील चेयर, वैशाखी, दिव्यांग उपकरण, कंबल , राशन इत्यादि अनेक सामग्री जरूरतमंद लोगों को संस्थान निशुल्क प्रदान करती है। श्री लोढ़ा ने कहा कि आपको यह बताते बहुत प्रसन्नता हो रही है कि आज मेरा वह सपना पूरा हो गया है और एक हजार ऑपरेशन का जो लक्ष्य मैंने लिया था आज वह पूरा हो गया है।
प्रभु ने मुझे इस लायक समझा कि मैं दीन दुखियों के लिए कुछ सेवा कार्य कर सकूं प्रयास छोटा है मगर जिंदगी यूं ही कट रही थी उसको एक नया आयाम नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से मुझे मिला। कमल लोढ़ा ने पत्रकार रवि पुगलिया व सभी व्यापारियों का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...