MGSU के इतिहास विभाग में हुई फ्रेशर पार्टी,मिस फ्रेशर सुमन मिस्टर व फ्रेशर मनमोहन घोषित

बीकानेर@जागरूक जनता। एमजीएसयू के इतिहास विभाग में स्नातकोत्तर के नवागंतुक छात्रों के स्वागत में सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी द्वारा छात्रों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने छात्र छात्राओं को एकजुट रहकर विभाग के आयोजनों में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित होने की बात कही।
फ्रेशर पार्टी की समन्वयक सहायक प्रोफेसर डॉ. मेघना शर्मा ने बताया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से विधिवत आरंभ हुए आयोजन में सर्वप्रथम सीनियर छात्रों द्वारा सत्र के नए आवेशित छात्र छात्राओं का कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य प्रस्तुतियां, नाट्य, गायन, चुटकुले, कविताएं आदि प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। नवागंतुक छात्र छात्राओं ने डीजे की धुन पर रैंप कैटवॉक कर अपना अपना परिचय मंच से दिया जिसमें विजेता के रूप में मिस फ्रेशर का खिताब स्नातकोत्तर आर्कियोलॉजी की सुमन को दिया गया तो वहीं मिस्टर फ्रेशर स्नातकोत्तर इतिहास के मनमोहन सुथार को बनाया गया।
सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्र छात्राओं के साथ कई प्रकार के मनोरंजक खेल खेले जिनमें आयोजन के अंत में विजेता घोषित किए गए।
आयोजन में इतिहास विभाग के अतिथि संकाय सदस्य सुनीता स्वामी, सुधीर छींपा, पवन रावत जसप्रीत सिंह, डॉ मुकेश हर्ष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने समस्त शिक्षकों को गमलों में लगे पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति का आह्वान किया।
मंच संचालन अमित, पवन और भवानी द्वारा किया गया।आयोजन को सफल बनाने में देवांशी सिंह, मनराज भाटी, लोकेंद्र सिंह, पदम सिंह, अक्षय व्यास, हरीश चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...